Blackmail:दो गैंगरेप पीड़िताओं ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Blackmail:दो गैंगरेप पीड़िताओं ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

Blackmail: कानपुर में घाटमपुर के बरौली गांव में गैंग रेप से क्षुब्ध दो किशोरियों ने फांसी लगाकर जान दे दी। घाटमपुर पुलिस ने घटना में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

एडीशनल सीपी हरीश चन्दर गुरुवार को मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच पड़ताल के साथ ही पीड़ित परिवार से पूछताछ की।

- Advertisement -
- Advertisement -

घटना की शुरुआत मंगलवार को ही हो गई थी। ईंट भट्ठा में लेबर सप्लाई करने वाले ठेकेदार रामरूप का बेटा रज्जू दबंग किस्म का है। वहीं रामरूप का भांजा संजय भी रज्जू के साथ ही रहता है।

दोनों किशोरियों को आरोपितों ने मंगलवार को बहला फुसलाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उस दौरान किशोरियों के परिजन एक शादी समारोह में गए हुए थे। किशोरियों के एक चाचा गांव में थे।

जिन्हें मृतका की छोटी बहन ने वीडियो बनाने की जानकारी दी। उनके विरोध करने पर रज्जू और संजय ने पीट दिया। आरोप है कि बुधवार को जब मृतक किशोरियों के परिजन लौटे तो चाचा ने जानकारी उन्हें दी।

इसपर दबंगों ने ठेकेदार के साथ मिलकर चाचा व उसके परिवार को फिर पीटा। इसी लड़ाई से किशोरियां सहम गई थी।

बुधवार देर रात वह बाथरूम जाने की बात कहकर निकली और ईंट भट्ठा के पास खेत में बेरी के पेड़ से दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एडीसीपी साउथ व डीसीपी साउथ मौके पर पहुंचे।

गुरुवार सुबह एडीशनल सीपी हरीश चन्दर मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई।

परिवार की तहरीर पर पुलिस ने संजय रज्जू और ठेकेदार रामरूप के खिलाफ गैंगरेप, आईटी एक्ट, आत्महत्या के लिए उकसाना समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीशनल सीपी कानून व्यवस्था, हरीशचन्दर ने कहा कि तीनों आरोपित गिरफ्तार है। दोनों किशोरियां का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...