blackmailing: 17 साल के लड़के से पड़ोसी ने किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
blackmailing: ग्वालियर में एक नाबालिग लड़के के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया.
इतना ही नहीं बल्कि वीडियो बनाकर उसे कई दिन से ब्लैकमेल कर रहा था.
इसके बाद उसने पीड़ित छात्र के परिवालों को ये वीडियो भेज दिया.
अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके के चार शहर का नाका इलाके में 17 साल के
नाबालिग लड़के से रेप की घटना सामने आई है. मामले में पीड़ित के पड़ोसी अभय सिकरवार ने
नाबालिग छात्र के साथ रेप किया. इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर
वायरल करने की धमकी दी और रुपयों की मांग कर रहा था. फिलहाल पुलिस ने
पीड़ित और उसके परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ
अप्राकृतिक कृत्य करने और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.
वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था आरोपी
पुलिस एसपी राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक अगस्त महीने में नाबालिग छात्र उसके
पड़ोसी अभय सिकरवार के पास बैठा हुआ था. तभी अभय ने उसके साथ
अप्राकृतिक कृत्य किया और मोबाइल में घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया.
बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को blackmailing करने लगा.
पीड़ित छात्र ने आरोपी को रुपए भी दिए, लेकिन आरोपी उसे बार-बार
blackmailing कर अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था. साथ ही धमकी देकर रुपए भी मांग रहा था.
पीड़ित के घरवालों को भेजा वीडियो
ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़ित छात्र ने आपबीती अपने घरवालों को बताई.
आरोपी ने ये वीडियो नाबालिग के परिवार वालों को भेज दिया.
इसके बाद पीड़ित छात्र के परिवार वाले उसके साथ हजीरा थाने पहुंचे और आरोपी अभय के खिलाफ
शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
