Blackmailing: प्रेमी का प्रेमिका से भर गया मन तो बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Blackmailing: प्रेमी का प्रेमिका से भर गया मन तो बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

blackmailing: UP के बागपत जिले में एक महिला ने अपने ही प्रेमी के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसकी खबर

से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। दरअसल महिला और बिजली मिस्त्री के बीच कई दिनों से

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बिजली मिस्त्री का अपनी प्रेमिका से मन भर चुका था तो उसने प्रेमिका का अश्लील वीडियो

बना लिया। इसके बाद प्रेमी बिजली मिस्त्री ने प्रेमिका को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

रोज-रोज की ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमिका ने प्रेमी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी गला दबाकर

हत्या कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को

गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

बामनौली गांव निवासी बिजली मिस्त्री राजीव की 30 जुलाई को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी।

उसका शव गत बुधवार को कंडेरा पुल के पास कृष्णा नदी से बरामद किया गया था।

थानाध्यक्ष देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि भगवानपुर गांव निवासी महिला से मृतक के अवैध संबंध थे।

पुलिस ने महिला रिश्तेदार व ऋषिपाल की निशानदेही पर घटना

में प्रयुक्त बाइक बरामद की। दोनों को न्यायालय में पेश किया।

राजीव की बली देने की भी हो रही चर्चा

बामनौली गांव के बिजली मिस्त्री की हत्या के बाद गांव में चर्चा हो रही है

कि जादू टोना करने वाले भगतों द्वारा बिजली मिस्त्री राजीव को सट्टे का नंबर पाने के लिए बलि दी गई है।

दोघट पुलिस का कहना है कि यह तो जानकारी हुई थी कि रिश्तेदार महिला किसी

भगत के पास राजीव को ले गए थे लेकिन कोई ऐसा सबूत नहीं मिला।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related