blackmail: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं शातिर, सेक्स रैकेट में लड़कियों समेत कई अरेस्ट
blackmail: यूपी के रामपुर शहर की नवनिर्मित पुष्प ग्रीन कालोनी में एक मकान में पुलिस ने
छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को
मौके से गिरफ्तार कर लिया। छह लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों को लंबी
पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी पांचों को जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर नवनिर्मित पुष्प ग्रीन कालोनी में एक मकान
में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर सीओ सिटी अनुज चौधरी के
नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात कालोनी में स्थित
शरीफ अहमद के मकान में छापा मारा। टीम को देख मकान में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने यहां से शिवापुरम कालोनी निवासी दीपक कश्यप, हाइडिल कालोनी निवासी
राहुल, कृष्ण विहार स्थित इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी दीपक यादव और दो युवतियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार मौके से पटवाई थाना क्षेत्र के जौलपुर गांव निवासी ओमकार, मुरादाबाद के मालवीय नगर निवासी
अभिषेक सिक्का, हाइडिल कालोनी निवासी श्रीकान्त राना, अजीतपुर निवासी
इमरान उर्फ शेट्टी और दो युवतियों के साथ ही दो अन्य अज्ञात लोग भागने में सफल रहे।
बता दें कि ये गैंग पहले लोगों की अश्लील वीडियो बनाते हैं फिर उसी वीडियो के आधार पर लोगों से वसूली भी करते हैं।
लड़कियों की मदद से ये लोगों को ब्लैकमेल (blackmail) करते हैं। साथ ही सेक्स रैकेट भी चलाया जा रहा था।
इस सेक्स रैकेट के जरिए भी लोगों की अश्लील वीडियो बनाई जा रही हैं. पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।
कई शिकायतें आने के बाद पुलिस इनकी दबिश में लगी थी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही गैंग का भंडाफोड़ किया।
