blackmail: बच्चे अगवा करने की धमकी देकर मां से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

blackmail: बच्चे अगवा करने की धमकी देकर मां से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

blackmail: गाजियाबाद जिले के मसूरी थानाक्षेत्र में बच्चों के अपहरण की धमकी देकर

एक शादीशुदा महिला से करीब ढाई साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से हापुड़ की रहने वाली महिला करीब पांच साल पहले पति से विवाद होने पर

अपने दो बच्चों के साथ आकाश नगर में रह रही थी। वह घरेलू सहायिका का काम करती है।

करीब तीन साल पहले काम पर जाते वक्त वह ऑटो से अनस उर्फ शादाब की दुकान के सामने उतरती थी।

वहीं से अनस उसका पीछा करने लगा और उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा।

वह उसका पीछा करते हुए घर तक भी आने लगा और बच्चों से मिलने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि अनस ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए।

इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन में उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए

और फिर उसके बच्चों का अपहरण करने की धमकी देकर उसे डराकर संबंध बनाने लगा।

इस दौरान जब वह गर्भवती हुई तो तीन बार उसका गर्भपात भी करा दिया।

अलग धर्म होने की बात कह शादी से इनकार किया

पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी से शादी की बात कही तो उसने

अलग धर्म होने की बात कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया।

दो हफ्ते पहले अनस ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया।

दो दिन फोन नहीं उठने पर वह उसके घर पहुंची तो पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है।

इस पर उसने अनस से मिलने की कोशिश की, लेकिन अनस की मां और उसके भाइयों ने उसे मारपीट कर

भगा दिया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related