Blackmail:शादीशुदा पड़ोसी महिला को फंसाया प्रेम जाल में, फिर ऐसे गलत तरीके करने लगा परेशान
blackmail: बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर
उसी पड़ोसी विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद महिला के अपनी व विवाहिता की
आपत्ति जनक फोटो खिंचवाई। इसके बाद दोनों ने फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर
विवाहिता को ब्लैकमेल (blackmail) कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया है।टिकैतनगर थाना की रहने वाली विवाहिता ने बताया
कि उसके पड़ोस में रहने वाली अनीता उसे अकसर अपने घर पर
बुलाती थी। उसने अपने घर पर ही प्रदीप यादव निवासी माडे मऊ मजरे चिर्रा थाना टिकैतनगर से उसकी मुलाकात कराई।
धीरे धीरे उसके व प्रदीप के बीच अच्छे सम्बंध हो गए। पीड़िता ने बताया कि
एक दिन अनीता ने उसकी व प्रदीप की आपत्ति जनक फोटो खींच ली।
इसके बाद वह दोनों उसे ब्लैकमेल(blackmail) कर रहे हैं। उसकी फोटो देवर पति व एक अन्य के
मोबाइल फोन पर भेजा है।अब इनके द्वारा रुपये आदि के लिए उसे ब्लैकमेल (blackmail) किया जा रहा है।
धमकी दी जा रही है कि मांग नहीं पूरी होने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनीता व प्रदीप के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
