Black magic:भूतबाधा बताकर महिला के साथ हैवानियत,तांत्रिक ने गर्म चिमटे से दागे हाथ पैर,और फिर…
black magic: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके में में बीमार महिला पर भूतबाधा बताते हुए
उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र (black magic) के नाम पर महिला को चोट पहुंचाई।
भूतबाधा दूर करने के लिए झाड़-फूंक करते हुए लोहे के गर्म चिमटे से हाथ-पैर दाग दिए।
उसके बाल भी काटे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक महिला ने बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है
कि वह काफी समय से बीमार थी। पांच फरवरी को घरवालों ने उसे तंत्र-मंत्र (black magic) का प्रयोग करने वाले
अपने परिवार और गांव के ही सुरेश लोधी को दिखाया। आरोपी ने उस पर भूतबाधा बताते हुए
चिमटा गर्म कर उसके दोनों हाथ और दोनों पैर दाग दिए। इसके अलावा उसके बाल भी काट दिए।
इससे उसके हाथ-पैर झुलस गए और वह बेहोश हो गई। घरवाले उसे पांच फरवरी को ही निघासन सीएचसी ले गए।
तभी से उसका वहां इलाज चल रहा है। महिला का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है।
आरोपी झाड़ फूंक का ढोंग करके लोगों को प्रताड़ित करता रहता है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला और आरोपी एक ही परिवार के हैं।
महिला आरोपी की चचेरी बहू है। महिला की तहरीर पर आरोपी सुरेश लोधी के खिलाफ चोट पहुंचाकर
जख्मी करने और महिला की लज्जा भंग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।
