Black magic: घर से भाग गई युवती, परिवार वाले समझे कोई भगाकर ले गया, लेकिन असलियत निकली कुछ और…
blackmagic: यूपी के रामपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है
जिसने पुलिस को भी हैरान-परेशान करके रख दिया। दरअसल एक युवती अपने घर से
बिना-बताए कहीं भाग गई। घर वालों को लगा कि दूसरे समुदाय का युवक उसे भगाकर ले गया है।
परिजनों ने युवती खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
इधर युवती के भागने की खबर पूरे गांव में फैल चुकी थी। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।
इसके बार घर वालों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर
युवती की खोजबीन शुरू की तो वह भी दंग रह गई। युवती किसी युवक के साथ नहीं भागी थी
बल्कि एक सपेरे के पास थी। युवती को पुलिस ने बरामद करके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
युवती ने बताया कि वह तंत्रमंत्र सीखने के लिए घर से भागी थी।
मामला थाना क्षेत्र के नजदीकी गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक युवती अपने घर से गायब हो गई थी।
दो दिन तक परिजन उसे गुपचुप तलाश रहे थे। लेकिन मामला गांव में फैला तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।
मामले ने तूल पकड़ा तो युवती के तमाम रिश्तेदार गांव में एकत्र हो गए।
थाने जाकर परिजनों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय का युवक युवती को
भगा ले गया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपी युवक की जानकारी ली तो युवक दूसरे राज्य में अन्य साथियों के साथ मजदूरी कर रहा था।
24 घंटे के अंदर पुलिस सूझबूझ से मामले की तह तक पहुंच गई। सपेरों के पास से युवती को बरामद कर लिया गया।
मालूम हुआ की तंत्र मंत्र (blackmagic) की विद्या सीखने को युवती ने अपना घर छोड़ा था।
पुलिस के सराहनीय कार्य के चलते दो समुदायों में हुआ मनमुटाव दूर हो गया।
