big accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रक के नीचे घुसी बाइक, तीन की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

big accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रक के नीचे घुसी बाइक, तीन की मौत

big accident: सीतापुर हाईवे पर मानपुरवा गांव के पास गुरुवार रात आगे जा रहे ट्रक को

ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो जाने से बाइक, ट्रक में जा घुसी।

- Advertisement -
- Advertisement -

ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई ।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव निकलवा कर मेडिकल कॉलेज भेजवाया।

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस के काफी प्रयास के बाद शवों की पहचान कर लिया है।

हादसे में तीन मौतों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बहराइच -सीतापुर हाईवे पर देहात कोतवाली के मानपुरवा के पास रात लगभग साढ़े दस बजे तेज

रफ्तार ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी।

इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई ।

हादसा होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर

वहां पहुंचे । ग्राम प्रधान अफसर खां भी मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

बाइक सवार के आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल राकेश कुमार पांडेय,

टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

शवों की पहचान नहीं हो सकी। तीनों शवों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों के मौत की पुष्टि की।

काफी प्रयास के बाद मृतकों की पहचान हरदी थाने के गोपचंदपुर निवासी 25 वर्षीय अनूप चंद्र

उर्फ मोनू पुत्र रामसेवक, 32 वर्षीय दीनानाथ पुत्र श्याम बिहारी, 27 वर्षीय केशव राम वर्मा पुत्र

रामदास के रूप में हुई है। पहचान होते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...