Big accident :चलती यूपी रोडवेज के बस में लगी आग, लोगों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Big accident :चलती यूपी रोडवेज के बस में लगी आग, लोगों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

big accident : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बड़ा हादसा होने से टला। यूपी परिवहन निगम की बस कानपुर से

लखनऊ आ रही थी। इस दौरान चलती बस में आग लग गई। बस में करीब चार दर्जन लोग सवार थे

- Advertisement -
- Advertisement -

हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार को सवारियों को भरकर यूपी परिवहन की बस कानपुर से लखनऊ जा रही

थी। इस दौरान चलती बस में आग लग गई। पलक झपकते ही इंजन में लगी आग की लपटें पूरी बस में फैल गई।

यात्री धुंआ देख चिखने-चिल्लाने लगे। बस ड्राइवर जब तक बस रोकता बस में आग तेजी से फैलता रहा।

इस बीच यात्रियों की चींख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

लाठी डंडे से बस के पीछे और खिड़कियों का शीशा तोड़कर यात्री सुरक्षित बाहर निकाल गए।

इस कई यात्रियों के सामान बस में छूट गया और कई यात्री घायल हो गए।

बता दें कि रविवार 11 बजे आजाद नगर डिपो की बस झकरकटी बस अड्डे से 45 सवारी लेकर बस रवाना हुई।

बस अभी एक बजे के करीब बंथरा पहुंची थी। इस बीच चलती बस के इंजन से आग निकलते ही कुछ देर में

बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

कानपुर के सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना मिली है।

मौके पर जा रहा हूं। बस में आग की इस घटना से दुख व्यक्त करते हुए परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया

कि मामले की जांच के लिए मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है।

जहां आग की वजह का पता लगाते हुए लापरवाही पर जिम्मेदार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related