Big accident : इस एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आपस में टकराईं 8 गाड़ियां
Big accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।
इस हादसे में 7 से 8 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ट्रक के अनियंत्रित
होने की वजह से यह हादसा हुआ है। यह हादसा कितना बड़ा था इसका अंदाजा उन तस्वीरों से
लगाया जा सकता है, जिनमें गाड़ियों के परखच्चे उड़े नजर आ रहे हैं।
एक्सप्रेसवे के खोपोली एग्जिट के पास यह हादसा हुआ है और इसके चलते लंबा जाम लग गया है।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। एक्सप्रेसवे पर
तैनात पुलिस एवं बचाव दल की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी।
यह हादसा पुणे से मुंबई जाने वाली लेन में हुआ है, जिसमें करीब 11 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
कई लोगों की स्थिति गंभीर भी है। इस हादसे की वजह से पुणे से मुंबई जाने वाला ट्रैफिक फिलहाल
रुका हुआ है। इस हादसे पीछे ट्रक के अनियंत्रित होने को वजह माना जा रहा है,
लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन का भी कहना है
कि घटना की जांच की जा रही है और उसके बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी।
यह हादसा इतना भीषण था कि कार तो टकराने के बाद ट्रक के ऊपर चढ़ गई।
