big accident: बच्चों से भरी स्कूली वैन पर पलटा मेडिकल सिलेंडर से लदा वाहन, बड़ा हादसा टला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 

big accident: बच्चों से भरी स्कूली वैन पर पलटा मेडिकल सिलेंडर से लदा वाहन, बड़ा हादसा टला

big accident: मऊ में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

स्कूल बच्चों से भरी वैन पर मेडिकल सिलेंडर से लदा वाहन पलट गया।

हादसा सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुवागोदाम के पास हुआ।

दुर्घटना में स्कूली वैन में सवार 10 बच्चों में दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद मेडिकल आक्सीजन लदा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते

ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम सिलेण्डर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत बढ़ुवा गोदाम के

पास एक प्राइवेट स्कूल के वैन में सवार होकर दस बच्चे स्कूल जा रहे थे।

इसी दौरान स्कूली वैन को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार

मेडिकल ऑक्सीजन से लदा सिलेण्डर वाहन अनियंत्रित होकर स्कूली वैन के ऊपर पलट गया।

स्कूली वैन के ऊपर सिलेण्डर वाहन पलटते ही अफरातफरी मच गई।

दुर्घटना (big accident) के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग पहुंच गए।

स्कूली वैन में सवार सभी 10 बच्चे बाल-बाल बच गए। दो बच्चों को हल्की चोट आने पर

स्थानीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया। उधर, दुर्घटना के बाद सिलेण्डर लदे

वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की

सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पुलिस टीम आक्सीजन लदे वाहन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि स्कूली वैन में सवार सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

दुर्घटना के बाद वाहन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...