Bedroom:शादी की पहली रात से ही अप्राकृतिक संबंध बना रहा था पति, पत्‍नी ने बेडरूम के यह राज खोले तो मच गया बवाल 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bedroom:शादी की पहली रात से ही अप्राकृतिक संबंध बना रहा था पति, पत्‍नी ने बेडरूम के यह राज खोले तो मच गया बवाल

bedroom: गोरखपुर में बिजली विभाग में काम करने वाले एक शख्‍स पर उसकी पत्‍नी ने शादी के बाद

पहली रात से ही अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है

- Advertisement -
- Advertisement -

कि उसने इस सच्‍चाई के बारे में अपनी देवरानी को बताया तो देवर को भी पता चल गया।

इसके बाद पति और देवर ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। दोनों ने उसे कमरे में

बंद करने की कोशिश की तो महिला ने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई।

बुधवार को महिला ने कैंट पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर अप्राकृतिक दुष्‍कर्म, छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में पति और

देवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के नहर रोड क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला के मुताबिक शादी के बाद

उसका पति कभी उसके साथ ठीक ढंग से पेश नहीं आया। पहली ही रात से

उसने अप्राकृतिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। लोकलाज के डर से लंबे समय तक वह चुप रही।

सात नवम्‍बर की रात में भी पति ने ऐसा ही करने की कोशिश तो महिला ने विरोध किया।

इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। अगली सुबह बातों-बातों में देवरानी से बेडरूम (bedroom) की

ये बात शेयर कर दी। देवरानी ने अपने पति यानी महिला के देवर को बता दिया।

इसके बाद देवर ने उसके पति को बुला लिया। फिर दोनों ने मिलकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।

य‍ही नहीं देवर और पति मिलकर उसे कमरे में बंद करने की कोशिश कर रहे थे

लेकिन महिला किसी तरह भागकर पड़ोसी के घर में घुस गई।

इसके बाद वह कैंट पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति और

देवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related