Beauty Parlour:ब्यूटीपार्लर में पड़ा छापा, तो अंदर का नजारा देख रह गई पुलिस, लड़कियों ने दिए अजीब जवाब
Beauty Parlour:पाश इलाके में चल रहे ब्यूटी पार्लरके अंदर कुछ और ही खेल चल रहा था।
पटना की पुलिस को इसकी शिकायत मिली, तो सोमवार की रात ही यहां छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान ब्यूटी पार्लर(Beauty Parlour) के अंदर का नजारा देखकर
पुलिस वाले भी दंग रह गए। पुलिस का कहना है कि यहां देह व्यापार का धंधा हो रहा था।
तीन लड़कियों के साथ पकड़े गए युवक
पुलिस सूत्रों की मानें तो श्रीकृष्णापुरी थाने के इलाके में एक ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) से तीन
लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। इन लड़कियों के साथ कई लड़के भी थे,
जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़के और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
लड़के-लड़कियों ने पुलिस के पूछताछ करने पर अजीबोगरीब जवाब दिए।
भाग निकला ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) का संचालक
बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) का संचालक छापेमारी में नहीं पकड़ा जा सका।
वह भागने में कामयाब रहा। वहां काम करने वाली लड़कियों और ग्राहकों
को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार युवकों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पकड़े गए
इधर, बिहटा में नवविवाहित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा है।
यह घटना चार दिनों पहले हुई थी। बताया जाता है कि दुष्कर्म मामले में पुलिस ने
पीड़ित महिला ने चार लोगो को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज कराई थी।
पुलिस ने एक नामजद आरोपी प्रिंस कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
अब तक पांच आरोपित हुए गिरफ्तार
इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम एक
युवती के साथ नौ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए
पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वही उन्होंने बताया कि अन्य
आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
