Beauty parlor से सजधज कर आई Bride ,बैंडबाजे के साथ पहुंचा दूल्हा, गंदे नाले पर एक-दूसरे को पहनाई माला, जानें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Beauty parlor से सजधज कर आई Bride ,बैंडबाजे के साथ पहुंचा दूल्हा, गंदे नाले पर एक-दूसरे को पहनाई माला, जानें

Beauty parlor: शादी जन्मदिन और सालगिरह समारोह में बेसक आप शामिल हुए होंगे लेकिन यूपी के आगरा में जो हुआ उसे देखकर लोग भौचक रह गए।

यहां दंपति ने अपनी शादी की सालगिरह अलग ढंग से मनाई। दुल्हन ब्यूटी पॉर्लर से सजधज कर पहुंची थी। दूल्हा भी बैंडबाजे के साथ कार से पहुंच गया। बाराती भी थे। दूल्हा-दुल्हन गंदे नाले पर पहुंचे और यहां पर दोनों ने जयमाल की रस्म अदा की।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Bride: ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को लेकर भागा प्रेमी, इंतजार करता रहा दूल्हा

दरअसल ये नजारा शहर के दवा कारोबारी की शादी की सालगिरह का था। वर्षों से नारकीय जीवन जी रहे नगला कली, रजरई और आसपास की 18 कालोनियों के लोगों ने सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों की आंखें खोलने के लिए रविवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया।

क्षेत्रीय दवा कारोबारी और उनकी पत्नी ने अपनी शादी की 17वीं सालगिरह बदबूदार नाले में मनाई। दवा कारोबारी श्रीभगवान शर्मा और उनकी पत्नी उमा देवी वर-वधू के रूप में बैंड बाजों के साथ पहुंचे और नाले के गंदे पानी में खड़े होकर एक-दूसरे को माला पहनाई। कालोनी के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नगला कली रजरई रोड पर कई गांव और लगभग 18 कालोनियां हैं। जहां करीब 12-15 हजार की आबादी निवास करती है। न तो वहां सड़क है और न ही जलनिकासी की व्यवस्था है।

इसके चलते गंदा पानी भरा रहता है। रास्ते पर पानी भरा रहता है। लोगों के घरों के आगे भी गंदा पानी रहता है। नगर निगम के चुनाव के दौरान क्षेत्र के लोगों ने वहां हंगामा किया था। नगर विकास मंत्री एके शर्मा का घेराव किया था तब जाकर वहां सड़क बनी, लेकिन वह भी अधूरी रह गई।

रजरई मोड़ तक सड़क बनने के बाद काम बंद हो गया। नगला कली और रजरई की समस्या जस की तस रह गई।

लोगों ने क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, सांसद राजकुमार चाहर और प्रशासन में गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे जनता में रोष है।

आए दिन प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। इससे आजिज होकर रविवार को क्षेत्र के लोगों ने विरोध का अनूठा तरीका खोजा।

उन्होंने एलान कर दिया कि अब जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि आयोजन गंदे नाले में ही मनाएंगे।

beauty parlor से सज कर आए दूल्हा और दुल्हन

अनूठे विरोध की शुरुआत दवा कारोबारी श्रीभगवान शर्मा और उनकी पत्नी ने की। उमा शर्मा ब्यूटी पार्लर से सज दुल्हन बनकर आईं और श्रीभगवान शर्मा भी दूल्हा बनकर सजी हुई कार से पहुंचे।

बैंड बाजों के बीच कालोनी के लोग भी हाथों में विरोध के पोस्टर और तख्तियां लेकर पहुंचे। उन्होंने गंदे पानी में खड़े होकर एक-दूसरे को माला पहनाई।

इन कालोनियों की है समस्या

क्षेत्रीय निवासी एसके शर्मा ने बताया कि यहां नगला कली, सैमरी, रजरई, नौबरी, पुष्पांजलि होम, पुष्पांजलि ईको सिटी, पुष्पांजलि एनआरई सिटी, मारुति प्रवासम, क्लाउड वैली, गोविंद नगर, ओमश्री ग्रीन, साईं आंगन, गायत्री उपवन,

यह भी पढ़ें :beauty parlor: दुल्हन बनने के लिए ब्यूटी पॉर्लर गई थी युवती, फिर प्रेमी ने बिगाड़ दिया दूल्हे का खेल, जानें पूरा मामला

शिव गंगा रेजीडेंसी, पुष्पांजलि किंग स्ट्रीट, विमल सिटी, खुशहाल गार्डन, नालंदा टाउन आदि कालोनियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में लोग भोजन अपने घरों से बनाकर लाए थे।

नाले को दिया पुष्पदीप नाम

भगवान शर्मा का कहना है कि शादी की सालगिरह मनाने के लिए उन्होंने लक्षद्वीप या मालदीव जाने की प्लानिंग की थी, लेकिन यहां के हालात देखकर उन्हें काफी दुख हो रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले 15 सालों से यहां पर गंदे पानी की निकासी नहीं है। सड़क और स्वच्छता का काम नहीं है।

सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे उस गंदे पानी से निकलकर जाते हैं। सड़क गंदे नाले में तब्दील हो गई है। इसे “पुष्पदीप” नाम दिया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related