beauty parlor: दुल्हन बनने के लिए ब्यूटी पॉर्लर गई थी युवती, फिर प्रेमी ने बिगाड़ दिया दूल्हे का खेल, जानें पूरा मामला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

beauty parlor: दुल्हन बनने के लिए ब्यूटी पॉर्लर गई थी युवती, फिर प्रेमी ने बिगाड़ दिया दूल्हे का खेल, जानें पूरा मामला

beauty parlor: यूपी के हमीरपुर के एक घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं।

घर में नाते-रिश्तेदार आ चुके थे, आनी थी तो केवल बारात।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी बीच कुछ ऐसा हो गया कि बारात वाले घर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं।

घर में हड़कंप मच गया। उधर दूल्हे को जो सूचना मिली वह सीधे पुलिस के पास पहुंच गया।

दरअसल शादी वाले दिन युवती सजने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी,

लेकिन वह वापस नहीं लौटी। वहीं से युवती प्रेमी संग रफूचक्कर ही गई।

शादी वाले दिन युवती के प्रेमी ने दूल्हे का खेल बिगाड़ दिया।

इस खबर से शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन दुल्हन की तलाश में निकल पड़े।

वहीं दुल्हन के पिता समेत रिश्तेदारों ने कोतवाली जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी है।

सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती की शुक्रवार को शादी थी।

घर में शादी की सारी तैयारियां चल रहीं थी। युवती की बारात शहर के पुराना यमुना घाट से आनी थी।

एक तरफ लड़के पक्ष के लोग बारात लेकर आने की तैयारी में लगे थे

लेकिन एकाएक दुल्हन भागने की खबर से दोनों घरों में अफरातफरी मच गई।

लड़की पक्ष के घर में जहां बारात की तैयारियां चल रही थीं वह सब ठप हो गई।

लड़की के पिता ने बताया कि बेटी सजने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी,

जहां से मोहल्ले के एक युवक से साथ रफूचक्कर हो गई।

दुल्हन के साथ गई चाची ने घटना की सारी जानकारी परिजनों को दी।

वहीं दूल्हे के घर में भी डीजे और बैंडबाजों की आवाजें थम गई।

लड़की पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मोहल्ले के ही एक युवक पर दुल्हन भगा ले जाने

की तहरीर दी है। कोतवाल दुर्गविजय सिंह का कहना है

कि घटना की जानकारी हुई है। दुल्हन की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related