beautician: हाथ में कलावा और माथे पर चंदन…बबलू बनकर ब्यूटीशियन को फंसाया, निकाह के बाद पिता से…. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

beautician: हाथ में कलावा और माथे पर चंदन…बबलू बनकर ब्यूटीशियन को फंसाया, निकाह के बाद पिता से…. 

beautician: यूपी के बरेली में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। दूसरे धर्म के एक व्यक्ति ने हिंदू बनकर एक लड़की को फंसाया।

इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर की। साथ रखने के एवज में पिता से उसने हलाला भी करवाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

एक दिन युवती किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भाग निकली। युवती ने पुलिस को बताया कि बबलू नाम के एक व्यक्ति ने उससे हिंदू बनकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

युवती का आरोप है कि वह हाथ में कलावा और माथे पर चंदन रोली का लंबा तिलक लगाता था, इस वजह से उसके झांसे में आ गई। युवती ब्यूटीशियन (beautician) है।

युवती ने अपने प्रेम जाल में फंसाने वाले आरोपी आबिद उर्फ बबलू और उसके पिता मोहम्मद रजा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली एक ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप है कि दिसंबर 2018 में बबलू उसे प्रेमजाल में फंसाकर बहला फुसलाकर ले गया।

इसके बाद उसके साथ शादी की। बबलू चंदन का तिलक लगाता था। हाथ में कलावा बांधता था। कुछ दिन बाद पता चला कि बबलू का असली नाम आबिद है।

विरोध करने पर आबिद उसे अपने परिजनों के पास ले गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया।

इसके बाद परंपरा के नाम पर आबिद ने उसे जबरन गोमांस खिलाया।

युवती का आरोप है कि आबिद ने उसे साथ रखने के लिए पिता से जबरन हलाला कराया।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक दिन मौका देखकर वह वहां से भाग निकली। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की।

सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी आबिद और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...