Beating: मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर दबंगों ने परिजनों को पीटा, मामला दर्ज, तीन भेजे गये जेल 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Beating: मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर दबंगों ने परिजनों को पीटा, मामला दर्ज, तीन भेजे गये जेल

Beating: अमेठी क्षेत्र के हाज़ीगंज मजरे मोहिउद्दीनपुर में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिजनों को घर में घुस कर जमकर पीटा।

मामले में पुलिस ने तीन हमलावरो के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

मामला कोतवाली क्षेत्र के हाजीगंज मजरे मोहिउद्दीनपुर से जुड़ा है। जहाँ मंगलवार को शिव लल्लन के यहां बारात आई हुई थी।

बारात देखने गए रामस्वरूप निषाद के 6 वर्षीय बेटे निखिल और बरकत अली के 6 वर्षीय पोते सदरे आलम के बीच मारपीट हो गयी।

वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर बच्चों को अलग कर दिया। आरोप है कि बच्चों के बीच हुई मारपीट से नाराज बरकत अली, रहमान और शराफत अली ने रामस्वरूप के घर पर धावा बोलकर उसके परिजनों को जमकर पीटा।

इस मारपीट में रेखा, रानी, पियारी, रामस्वरूप और रहमान को चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।

एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रामस्वरूप की तहरीर पर तीन आरोपियों बरकत, रहमान और शराफत के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related