Bathroom: बाथरूम में नहाने गए पति-पत्नी की हुई मौत, वजह जान हैरान हाे जाएंगे आप
bathroom: गाजियाबाद रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में बाथरूम में नहाने के दौरान गीजर की
गैस के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई, जिसके बाद उन्हाेंने दरवाजा तोड़कर
बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होली के दिन हुई इस घटना से परिवार और बाजार में मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार,
दीपक गोयल अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों के साथ अग्रसेन मार्केट में रहता था।
पुलिस के मुताबिक होली खेलने के बाद शाम करीब चार बजे वे बाथरूम में
नहाने चले गए। घंटों बाद भी जब वे बाहर नहीं आए, तो बच्चे चिल्लाने लगे।
परिजन भी वहां पहुंच गए। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर
दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। देखने पर पता चला कि
गैस गीजर चल रहा है। बाथरूम में क्रॉस वेंटिलेशन के लिए कोई खिड़की नहीं थी।
परिजनों ने फौरन दोनों को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह सब गैस गीजर के
कारण बाथरूम (bathroom) में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुआ हैं।
