Attack: गवाह पर दबंगों ने किया हमला, गंभीर रूप से किया घायल
Attack: सुल्तानपुर में समय रहते पुलिस ने कार्यवाही की होती तो शायद आज मेडिकल कॉलेज की बेड़ पर गंभीर अवस्था में वसीद अहमद मौंत जिंदगी के बीच में ना झूलता।
मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पकडी़पुर कसमऊ गाव का है, यहा के रहने वाले वसीद अहमद रकीब के साथ हुई मारपीट के चश्मदीद गवाह थे।
यह बात दबंगों को नागवांर गुजरी, दबंगो द्वारा वसीद अहमद को गवाही न देने की बार बार धमकी दी जा रही थी। जिसकी शिकायत वसीद ने गोसाईगंज पुलिस से भी की गई थी।
परंतु पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। जिसके चलते 22 अप्रैल को दबंगो ने हुसैनगंज के पास बोलेरो यूपी 32 सी एच-7011 से टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वसीद अहमद टक्कर लगने से बेहोश होकर गिर पडे़, लोगो की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया।
जहा उनका ईलाज चल रहा है परंतु शिकायत के बाद भी अभी तक पुलिस ने नफीस, तौसीफ उर्फ सबलू सुतगण मंजूर, मोईद सुत तफसीर व आसिफ, बब्बन, कामरान पर कोई कार्यवाई नही की।
जिसके चलते वृहस्पतिवार को वसीद अहमद के पुत्र दानिस ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचा और अपने परिजनों की जांन माल की रक्षा की गुहार लगाई।
देखना होगा कि जिले के तेज तर्रार व ईमानदार पुलिस अधीक्षक पीडित को न्याय गोसाईगंज पुलिस से कबतक दिलाते है और लापरवाही करने वाले मातहतों पर क्या कार्यवाही करते है।
