Assault:बीच सड़क इंस्पेक्टर से भिड़ गईं दो लड़कियां,थाने में ही पुलिसवालों पर ईंटों से हमला
Assault:UP के अलीगढ़ में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो
इससे पहले कहीं भी सुनाई या दिखाई नहीं दिया। दिवाली के त्योहार से ठीक पहले
कुछ दो लड़कियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इन लड़कियों को
जब पुलिस समझाने पहुंची तो उन्होंने बखेड़ा खड़ा कर दिया और नारेबाजी करने लगीं।
इतना ही नहीं बीच सड़क पर दोनों लड़कियों एक दारोगा से भिड़ गईं।
विशेष समुदाय की दोनों युवतियों ने धार्मिक व फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी की।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया।
मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार
दोनों युवतियों सर्राफा बाजार पहुंची और फिर बाजार में घूमती रहीं।
कुछ देर बाद अचानक से धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। धर्म विशेष के लोगों को
अपशब्द कहकर अपमानित करने लगीं। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज
नितिन राठी मौके पर पहुंचेऔर दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास किया,
लेकिन वह नहीं मानी। देखते ही देखते उन्होंने अपना हंगामा और तेज कर दिया।
थाने में पुलिस पर ईंट लेकर दौड़ीं
नशे में धुत दोनों युवतियों को जब समझाने का प्रयास किया गया तो उल्टा assault हो गईं।
दोनों युवतियों ने पुलिस पर कई बार हमला बोला। थाने के अंदर की दोनों युवतियां
ईंट लेकर पुलिस को मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज को
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी तक दे डाली। इस ड्रामे में शामिल
एक युवती एएमयू की छात्रा बताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने एएमयू से संपर्क साधा है।
एएमयू की ओर से रात तक स्पष्ट नहीं किया गया कि युवती एएमयू छात्रा है।
बस्ती में धर्मस्थल पर अबीर पड़ने को लेकर बवाल
धनौली थाना क्षेत्र के तिगोड़िया गांव में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जाते समय
रास्ते में एक धर्मस्थल पर अबीर पड़ जाने पर दो समुदायों के बीच में विवाद हो गया।
दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया है। तिगोड़िया में
युवकों द्वारा काली माता मंदिर परिसर में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की जा रही थी।
