Assassination: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Assassination: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

Assassination: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में इंदौर और मेघालय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत शामिल हैं। इंदौर पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में राज कुशवाहा का नाम सामने आया है,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसका कथित तौर पर राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ प्रेम संबंध था।

मेघालय में हनीमून के दौरान हुई थी हत्या

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 20 मई 2025 को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे। 23 मई को शिलांग के पास सोहरा (चेरापूंजी) में दोनों लापता हो गए।

2 जून को राजा का शव वेई सॉडॉन्ग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा। मेघालय पुलिस ने इसे प्री-प्लान्ड हत्या करार दिया और सोनम को मुख्य संदिग्ध माना।

इंदौर पुलिस का बयान

इंदौर एसपी राजेश दंडोतिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

उन्होंने कहा, “राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में इंदौर पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सोनम रघुवंशी को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के नंदगंज थाने में सरेंडर करने के बाद हिरासत में लिया गया।”एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि यह मामला मेघालय के सोहरा थाना क्षेत्र का है, इसलिए मुख्य जांच मेघालय पुलिस द्वारा की जाएगी।

इंदौर पुलिस हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, “सोनम ने गाजीपुर में एक ढाबे से अपने भाई को फोन किया था, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को सूचना दी और उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे।

सोनम और राज कुशवाहा का कथित अफेयर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम का राज कुशवाहा के साथ शादी से पहले से प्रेम संबंध था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स से पता चला कि दोनों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी।

मेघालय पुलिस ने दावा किया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए तीन लोगों को सुपारी दी थी, जिसमें राज कुशवाहा मुख्य साजिशकर्ता था।

परिवार की मांग: सीबीआई जांच

राजा के भाई विपुल रघुवंशी और सोनम के परिवार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। विपुल ने कहा, “जब तक सोनम खुद अपराध स्वीकार नहीं करती, हम पुलिस के दावों पर विश्वास नहीं करेंगे।” वहीं, सोनम के पिता देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है।

आगे की जांच

मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम को गाजीपुर से मेघालय लाया जाएगा, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक खून से सना माचेट और एक रेनकोट भी बरामद किया है। एक अन्य आरोपी, आनंद, जो राजा पर पहला वार करने वाला बताया जा रहा है, अभी फरार है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...