पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 9 गिरफ्तार
Arrested: जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक मामले का खुलासा करते हुए सात पुरुष व दो महिला सहित कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा शनिवार दिनांक 17 जनवरी 2026 को की गई कार्रवाई में अभियुक्तों के कब्जे से 09 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन (बोलेरो), एक मोटरसाइकिल तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 33/2026, धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से बोलेरो, मोटरसाइकिल, 580 रुपये नकद, आपत्तिजनक वस्तुएं, दो क्यूआर स्कैनर मशीन, एक पासबुक, एक चेकबुक तथा दो डेली हिसाब डायरी बरामद की हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, उप निरीक्षक बरूनेण उपाध्याय, महिला उप निरीक्षक प्रियंका तिवारी, महिला कांस्टेबल शैलजा तिवारी, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल उमाशंकर यादव, कांस्टेबल अमित यादव एवं कांस्टेबल आलोक यादव शामिल रहे।
