American: अमेरिकी महिला से रेप के आरोप में एक व्यापारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 

American: अमेरिकी महिला से रेप के आरोप में एक व्यापारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

american: दिल्ली पुलिस ने शादी का झांसा देकर 62 वर्षीय अमेरिकी महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में आगरा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान गगनदीप (32) के रूप में हुई है, जो आगरा में एक होटल का मालिक है।पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2017 में वह भारत आई और गगनदीप के होटल में रुकी। बाद में, वे दोस्त बन गए और आखिरकार एक रिश्ते में आ गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

महिला साथ शारीरिक संबंध बनाए

उन्होंने बताया कि अगले कुछ सालों तक वह गगनदीप से मिलने के लिए भारत आती रही और कई मौकों पर उसने शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।महिला ने आगे आरोप लगाया कि एक बार वह उसे शाहदरा के सूरजमल विहार भी ले गया जहां उसने फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गगनदीप उसे अमृतसर और अन्य जगहों पर भी ले गया और उसके परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता था। हालांकि, बाद में उसे पता चला कि वह व्यक्ति उसे धोखा दे रहा था।

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 4 मई को विवेक विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 328 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया और पूछताछ के आधार पर आरोपी गगनदीप को छह मई को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related