Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में समर सिंह समेत चार लोगों की होगी डीएनए प्रोफाइलिंग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में समर सिंह समेत चार लोगों की होगी डीएनए प्रोफाइलिंग

Akanksha Dubey: वाराणसी में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस आरोपित

गायक समर सिंह और संजय सिंह के अलावा अरुण पांडेय व संदीप सिंह की डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इनके सैंपल लिए जाएंगे। आकांक्षा दुबे के कपड़ों की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट

आने के बाद विवेचक ने कोर्ट में डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए अर्जी दी है।

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने बीते 26 मार्च की रात सारनाथ के एक होटल में फंदा लगाकर

आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पहले इंस्टाग्राम पर लाइव रोते हुए दिखी थी।

मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाने में मेहनगर (आजमगढ़) निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह,

बिलरियागंज के गद्दोपुर के संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था।

लखनऊ फोरेंसिक लैब में आकांक्षा का विसरा, स्वैब और कपड़े जांच के लिए भेजे गए थे।

जांच में कपड़े पर कुछ आपत्तिजनक चीजें मिलीं। उस रिपोर्ट के बाद विवेचक ने कोर्ट में डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए

अर्जी दी है। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि कोर्ट की अनुमति पर

डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी। जांच के क्रम में यह महत्वपूर्ण कड़ी है।

संदीप ने अभिनेत्री को कार से होटल छोड़ा था

आकांक्षा महमूरगंज स्थित एक बार में 25 मार्च की रात हुई पार्टी में शामिल हुई थीं।

यह पार्टी अरुण पांडेय ने दी थी। इस पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात तारापुर के संदीप सिंह ने अपनी कार से

आकांक्षा को होटल में छोड़ा। वह आकांक्षा के कमरे में करीब 17 मिनट तक रहा था।

संदीप के जाने के बाद आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं। सुबह उनका फंदे से लटकता शव मिला था।

आकांक्षा एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए सारनाथ स्थित होटल में रुकी थीं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...