air hostess का इंटरव्यू देकर ट्रेन से लौट रही थी लड़की, टॉयलेट में कोच अटेंडेंट ने की ऐसी अश्लील हरकत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

air hostess का इंटरव्यू देकर ट्रेन से लौट रही थी लड़की, टॉयलेट में कोच अटेंडेंट ने की ऐसी अश्लील हरकत

air hostess: जयपुर से एयर हॉस्टेज का इंटरव्यू देकर हुगली (पश्चिम बंगाल) लौट रही

युवती से कोच अटेंडेंट ने ट्रेन के टॉयलेट में अश्लील हरकत कर दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

विरोध करने पर कोच अटेंडेंट युवती को धमकाता रहा। युवती ने इसकी शिकायत जीआरपी जयपुर में की।

वहां एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल अछनेरा से आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच होने के चलते

आगरा फोर्ट जीआरपी थाने को रिपोर्ट भेजी गई है। शनिवार को जीआरपी ने आरोपी कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 29 दिसंबर की है। हुगली की रहने वाली युवती एयर हॉस्टेज के इंटरव्यू के लिए जयपुर आई थी।

29 दिसंबर को वह इंटरव्यू देकर घर जाने के लिए अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस में सवार हुई थी।

उसके पास वेटिंग टिकट था। एसी थ्री कोच में अटेडेंट दीपक कुमार ने युवती को टिकट कंफर्म कराने का झांसा

देकर ट्रेन में चढ़ा लिया। दीपक ने युवती से कहा कि वह आगरा में

उसकी टिकट कंफर्म करा देगा। युवती आरोपी की बातों में आ गई।

आरोपी ने आगरा आने से पहले युवती से कहा कि टीटी के आने पर वह टायलेट में चली जाए।

वह टीटी से बात कर टिकट कंफर्म करा देगा। अछनेरा स्टेशन से पहले युवती टीटी के आने पर टॉयलेट में चली गई।

थोड़ी देर बाद कोच अटेंडेंट टॉयलेट में जबरन आ गया। उसने युवती से टायलेट में अश्लील हरकत और छेड़छाड़ कर दी।

युवती को धमकाते हुए भाग गया। कानपुर स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो

उसने वहां पर पूरी घटना बताई तो उसे जयपुर में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई।

युवती सेंट्रल के जीआरपी थाने नहीं आई

जीआरपी प्रभारी सेंट्रल आरके द्विवेदी ने बताया कि युवती सेंट्रल के जीआरपी थाने नहीं आई।

घटना कानपुर सेंट्रल की परिधि की थी नहीं तो मुकदमा दर्ज करने में कोई मुसीबत नहीं थी।

रही बात पुलिस मुकदमा न भी लिखती तो उसे रेलवे से पास बनवा भेजती तो

वह भी जारी नहीं हुआ है। युवती कानपुर उतर अपने आप भले ही चली गई हो।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...