Aids:छुपाई शादी से पहले विमारी,अब पत्नी को दी जानलेवा बीमारी
aids: यूपी के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके पैरों तले से भी जमीन खिसक जाएगी।
यहां एक महिला को अपने पति की बीमारी लग गई। महिला का आरोप है
कि उसके पति ने शादी से पहले वाली बात उससे छुपाई। महिला को जो बीमारी हुई है
वह उसके पति को शादी से पहले थी लेकिन उसने इस बारे में कभी उसे या फिर उसके घर वालों को नहीं बताया।
दरअसल महिला के पति को aids था। इसके बाद भी उसने महिला से शादी कर ली।
अब महिला भी एचआईवी पॉजिटिव हो गई है। महिला ने जब जांच करवाई तो सबके होश उड़ गए।
महिला की हालत खराब हुई तो उसे अस्पताल की जगह पति ने उसे मायके छोड़ दिया
और फिर वहां से भाग गया। महिला के घर वालों ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई है।
मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की तीन साल
पहले 2021 में जानी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से शादी करवाई थी। महिला के पति ने बताया कि
उन्होंने बेटी की शादी में जरूरत से ज्यादा दहेज दिया था। इसके बाद
भी ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान करते थे। आए दिन उससे मारपीट भी करते थे।
शादी से पहले पति के कई महिलाओं से थे संबंध
पीड़िता ने बताया को बताया कि उसके पति का शादी से पहले कई महिलाओं से संबंध थे।
यह भी पढ़ें :aids: यौन संबंधों से कम, इस वजह से अधिक बढ़ रही एड्स रोगियों की संख्या, क्या कहते आंकड़े
जिसके चलते उसके पति को एड्स जैसी भयानक बीमारी हो गई थी।
aids होने की जानकारी उसके पति ने छिपाई और शादी कर ली। पति के एचआईवी संक्रमित होने के कारण
वह भी एचआईवी पॉजिटिव हो गई। जब उसकी तबियत खराब हुई तो उसने अस्पताल जाकर जांच करवाई।
जांच रिपोर्ट देखकर मानों उसके और घर वालों के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो।
महिला के पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह उसे मायके में छोड़कर भाग निकला।
महिला की जब तबियत ज्यादा खराब हुई तो लड़की के घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया,
लेकिन न तो उसका पति देखने आया और न ही कोई ससुराल से।
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का मामला दर्ज कर लिया गया है,
जिसमें महिला ने पति और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
