Actress आकांक्षा दुबे सुसाइड में समर के बाद संजय सिंह भी गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था दोनों पर केस
actress आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में भोजपुरी गायक समर सिंह के बाद संजय सिंह भी गिरफ्तार
कर लिया गया है। संजय को वाराणसी से ही बुधवार को पकड़ा गया।
आकांक्षा की मौत के बाद से वह वाराणसी में ही छिपा हुआ था। संजय सिंह समर सिंह का करीबी
दोस्त और रिश्तेदार बताया जा रहा है। आकांक्षा की मां ने समर के साथ ही संजय के खिलाफ भी
रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मां का आरोप है कि दोनों ने आकांक्षा की हत्या कराई है।
बुधवार को ही समर सिंह को अदालत ने पांच दिनों की
पुलिस रिमांड पर दिया है। रिमांड गुरुवार की सुबह से शुरू होगी।
आकांक्षा दुबे की 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल में फांसी पर लटकी लाश मिली थी।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने और एक रात पहले तक सबकुछ ठीक होने का आकांक्षा की मां ने
दावा करते हुए बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए भोजपुरी सिंगर समर सिंह
और उसके रिश्तेदार संजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिछले हफ्ते पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर वाराणसी की अदालत में पेश
किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। आकांक्षा की मां का आरोप है
कि समर सिंह उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और उसके पैसों पर कब्जा कर लिया था।
समर सिंह से पूछताछ और पैसों के लेनदेने आदि की पड़ताल के लिए ही पुलिस ने अदालत से
उसकी सात दिन की रिमांड मांगी थी। अदालत ने बुधवार को
पांच दिनों की रिमांड मंजूर कर ली है। गुरुवार से समर पुलिस की रिमांड पर रहेगा।
इसी बीच बुधवार की दोपहर सारनाथ इलाके में ही दूसरे आरोपी संजय सिंह के होने की
पुलिस को खबर मिली। इसके बाद दबिश देकर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
माना जा रहा है कि अब गुरुवार को उसे भी अदालत में पेश किया
जाएगा। जहां से उसकी भी रिमांड मांगी जा सकती है।
