Accused: कोतवाली पडरौना पुलिस ने एक अदद अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Accused: अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली पडरौना मय पुलिस टीम ने आरोपी शम्भू चौहान पुत्र जीतू चौहान साहबगंज कानू टोला पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
- Advertisement -
- Advertisement -
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 सुशील कुमार शुक्ला, उ0नि0 रविकान्त सिंह, का0 चन्द्रमा बिन्द, का0 विजय कुमार शामिल रहे।
