Accused: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद
Accused:कुशीनगर जिले के खड्डा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त रविन्द्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है। यह कार्रवाई जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, रविन्द्र उर्फ छोटू पुत्र प्रह्लाद, अहिरौली, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर का निवासी है। उसके खिलाफ थाना खड्डा में मुकदमा संख्या 111/25, धारा 109 बीएनएस (Bharatiya Nyaya Sanhita) के तहत मामला दर्ज था।
15 अप्रैल 2025 को खड्डा पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त (Accused) ने घटना में प्रयुक्त हथियार के बारे में जानकारी दी,जिसके आधार पर पुलिस ने हथियार बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त (Accused) के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कुशीनगर पुलिस का यह अभियान वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उप-निरीक्षक संजय प्रजापति, हेड कांस्टेबल हसन नवाज, कांस्टेबल शैलेष यादव शामिल रहे।
