Accident:एक के बाद एक कुएं में उतरे दो भाई और उनका एक पड़ोसी, तीनों की मौत
accident: यूपी के सोनभद्र जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
वहां रायपुर थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में बुधवार की सुबह कुएं में लगे पंप को निकालने के लिए
नीचे उतरे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद किसी तरह कुएं में लोहे का
कटिया डाल कर बारीबारी से तीनों युवकों को बाहर निकाला।
इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी सीएचसी पर ले गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिए।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल ले जाते समय तीनों मौत हो गई।
वही परिवारीजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा कर गांव के पास सड़क को जाम कर दिया।
यह भी पढ़ें :Road accident के बाद शुरू हुआ विवाद, मारपीट के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र के बिजवार गांव का सूर्य प्रकाश (उम्र 31 वर्ष) बुधवार की
सुबह साढ़े छह अपने घर के पास स्थित कुंए में लगे मोनोब्लाक पंप को निकालने के लिए
कुंए में उतर रहा था। जब वह कुछ नीचे पहुंचा तो अचेत होकर पानी में गिर गया।
यह देख मौके पर मौजूद उसका बड़ा भाई दीपक (उम्र-35 वर्ष) उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गया।
