Accidents :भोर में हाईवे के किनारे टहलने गई दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Accidents :भोर में हाईवे के किनारे टहलने गई दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

Accidents: कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर की पास

शुक्रवार की भोर में टहलने गई दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं अगल-बगल की रहने वाली हैं।

काफी देर तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश की तो घटना की जानकारी हुई।

महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना की सूचना पर

पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

हाटा के वार्ड संख्या 22 थरुआडीह निवासी अंजना सिंह (30) और सुनीता (35) का रोजाना भोर में

टहलने जाती थीं। शुक्रवार की सुबह भी करीब चार बजे दोनों घर से हाइवे की तरफ टहलने गईं,

लेकिन वह काफी देर तक घर वापस नहीं आईं तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।

परिवार की लोग महिलाओं की तलाश में निकल गए। इस दौरान रास्ते में किसी ने बताया कि

विश्वकर्मा मंदिर के पास दो महिलाओं को किसी वाहन ने रौंद दिया है।

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों महिलाएं खून से लथपथ होकर सड़क पर पड़ी हैं।

आनन-फानन में दोनों को सीएचसी हाटा पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी विरेंद्र यादव पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कराकर शव को

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

हाइवे पर टहलने में जा रही जान

हाइवे किनारे टहलने में लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार को जिस जगह पर

दुर्घटना(Accidents) में दो महिलाओं की मौत हुई है। वहां पांच मीटर के हिस्से में दो साल के तीन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

पहली घटना वर्ष 2020 में दीपावली के दूसरे दिन हुई थी। इसमें लक्ष्मी देवी और

उन्हीं के परिवार के रूद्र प्रताप सिंह किसी वाहन की चपेट में आ गए थे जिससे उनकी जान चली गई।

दूसरी घटना अभी करीब चार माह पहले ही हुई थी। थरूआडीह में हाइवे किनारे ही घर बना कर

रहने वाले दीनानाथ वर्मा और इसी मोहल्ले के सोनू सिंह सुबह हाइवे किनारे टहल रहे थे।

तभी एक कार ने दोनों को ठोकर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शुक्रवार की सुबह फिर उसी स्थान के पास दो महिलाओं की जान चली गई।

बार-बार इस तरह की घटना होने से इस मुहल्ले के लोग डर गए हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...