शादी के बाद दूल्हे ने क्यों नहीं मनाई Honeymoon? पत्नी ने खड़ा किया बखेड़ा 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

शादी के बाद दूल्हे ने क्यों नहीं मनाई Honeymoon? पत्नी ने खड़ा किया बखेड़ा

honeymoon: यूपी के बांदा जिले में शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन के बीच

पहली रात पर ही नोकझोंक शुरू हो गई। दूल्हे ने दुल्हन पर अनाप-शनाप आरोप लगाए

- Advertisement -
- Advertisement -

तो दुल्हन भी पीछे नहीं रही। दरअसल दूल्हे ने दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने से इनकार कर दिया।

इस पर दुल्हन बौखला गई। दुल्हन ने जब इस बारे में पति से पूछा तो पहले टाल मटोल करता रहा।

अगले दिन फिर जब नई नवेली दुल्हन ने पति से सुहागरात को लेकर

बातचीत की तो पति भड़क गया और उल्टे पत्नी पर ही लांछन लगाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें :Honeymoon पर युवती के चरित्र पर लगाया आरोप, घर से बाहर निकाला

पत्नी के चरित्र पर तमाम सवाल उठाए। पति ही नहीं ससुराल वाले भी नई-नवेली बहू को प्रताड़ित करने लगे।

शादी के सवा महीने तक प्रताड़ित करने के बाद घर से भी निकाल दिया।

पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में आरोपित पति और ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी,

हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

अतर्रा के गोखिया गांव की युवती के मुताबिक, इसी साल 22 जून को हरदोई में

हरियावां स्थित पोथवा निवासी शख्स से शादी हुई। शादी में चार पहिया न मिलने पर

ससुराल पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया था। युवती के घरवालों ने

आरजू-मिन्नत की तो विदाकर ले जाने के लिए राजी हुए। चार पहिया गाड़ी न मिलने से खफा पति ने

honeymoon में पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए चारित्रिक लांछन लगा दिया।

सात दिन बाद विदाई हो गई। दूसरी बार ससुराल पहुंचने पर पति और सास ने गुजरात ले जाकर

उसे प्रताड़ित किया, जान से मारने की भी कोशिश की। युवती का मोबाइल भी पति अपने कब्जे में रखता था।

पीड़िता ने आपबीती मायके में बताई तो मां-बाप समझाने पहुंचे।

28 जुलाई को ससुरालियों ने युवती को घर से निकालते हुए मां-बाप के साथ जबरन भेज दिया।

पीड़िता का भी आरोप है कि पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं। उसी से एक बच्चा भी है।

आरोप है कि युवती को फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की गई।

पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में आरोपित पति और ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी,

हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने अश्विन, छिड़ी थी जोरदार बहस

आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने...

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक...

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...