Woman : महिला ने दूसरी बेटी को दिया जन्म तो पति ने खोया आपा, पत्नी के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा
Woman: आज भी समाज में बेटा-बेटी में फर्क करने वाली मानसिकता गाहे-बगाहे उभरकर सामने आ ही जाती है।
माखी थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में ऐसी ही कुत्सित मानसिकता सामने आई।
यहां शनिवार रात पति ने दूसरी बेटी होने पर पत्नी के हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीट दिया।
महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे बचाया और बंधन मुक्त कराया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
खडहरा गांव में तीन साल पहले दीपू के साथ ब्याही सुषमा ने डेढ़ साल पहले बेटी को जन्म दिया था।
पति बेटे की चाहत रखता था। सुषमा ने एक माह पहले दूसरी बेटी को जन्म दिया, इससे दीपू आग बबूला हो गया।
शनिवार देर रात दीपू ने सुषमा के हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
धारदार हथियार से कई बार हमला भी किया। पत्नी की हालत
बिगड़ गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे महिला को बचाया।
थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने बताया कि रात में सूचना मिलते ही पीड़िता के पिता श्यामलाल की तहरीर पर
मारपीट व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुषमा के पिता ने बताया कि दामाद दीपू बेटे की चाहत में आए
दिन सुषमा को अपमानित करता था। दूसरी बेटी को जन्म दिया तो
दामाद आपे से बाहर हो गया और हाथ-पैर खंभे से बांधकर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
