एक रुपये में बजाज फाइनेंस का credit card बनाने का दिया झांसा, लिंक भेजकर खाते में हजारों निकाले

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

एक रुपये में बजाज फाइनेंस का credit card बनाने का दिया झांसा, लिंक भेजकर खाते में हजारों निकाले

credit card: सिरसा वार्ड नंबर आठ स्थित गोबिंद नगर कालोनी निवासी अमनदीप की शिकायत पर

- Advertisement -
- Advertisement -

साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया

कि शुभम नामक व्यक्ति ने उसे काल कर बजाज फाइनसेंस का क्रेडिट कार्ड(credit card) बनाने का आफर दिया।

इसके बाद उसने उसे वाटसअप पर एक लिंक भेजा और एक रुपया भेजने के लिए कहा।

जब उसने एक रुपया भेजा तो उसकी माता के बैंक खाते में से 96,520 रुपये कट गए।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप ने बताया कि बीती नौ सितंबर को उसके मोबाइल पर काल आई।

उसने बताया कि काल करने वाले ने खुद का नाम शुभम बताया।

उसने कहा कि वह बजाज फाइनेंस से बोल रहा है। उसने उसे कहा कि आप

एक रुपये में बजाज कम्पनी का क्रेडिट कार्ड(credit card) बनवा सकते हैं।

इसके बाद उसने एक लिंक उसके वाट्सअप पर भेजा। उसने कहा कि इस लिंक के जरिये आप हमें एक रुपया भेज दीजिए।

अमनदीप ने बताया कि जब उसने उस भेजे हुए लिंक पर क्लिक किया

और एक रुपया ट्रांसफर किया तो उसकी मां चंद्रकाता के एचडीएफसी बैंक खाते से जुड़े

क्रेडिट कार्ड से 96,520 रुपये कट गए। इसके बाद जब उसने उस नंबर पर संपर्क किया तो उक्त नंबर स्वीच आफ आ रहा।

उसने बताया कि वह लगातार उस नंबर पर काल कर रहा था तो बंद आ रहा था।

दो दिन पहले जब उसेन कहा कि तो बोला कि वह शुभम बोल रहा है,

बजाज फाइनेंस से। पीड़ित अमनदीप ने बताया कि जब उसने इस बारे में बैंक से पता किया तो पता चला कि यह

राशि हाउसिंग डाट काम नामक कंपनी गुरुग्राम के खाते में चली गई है।

साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ भादंसं की धारा 419, 420,406 के तहत अभियोग

दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआइ सुरेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...