अपने ही लाइसेंसी बंदूक से निवर्तमान सभासद ने स्वयं को मारी गोली, हुई मौत
जनपद के थाना क्षेत्र के खड्डा नगर वार्ड संख्या 6 सिविल लाइन निवासी सभासद अजीत सिंह ने
झाड़-फूंक से त्रस्त डिप्रेशन में रहने के कारण घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं ही गोली मार
लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा नगर वार्ड संख्या 6 सिविल नगर निवासी अजीत सिंह उर्फ
वुच्चन सिंह पुत्र दिनेश सिंह 1 वर्षों से बीमार चल रहे थे।
जिसको परिजनों ने दवा के साथ झाड़-फूंक कराने में लगे थे।
जिस से त्रस्त होकर अजीत सिंह घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं ही गोली मार लिया
जिससे उनका जबड़ा सहित सर उड़ गया इसकी खबर नगर में फैलते ही लोगों का हुजूम उनके
दरवाजे पर जमा होने लगा लोगों ने कहा कि अभी अभी रेलवे स्टेशन पर टहल कर वह घर पर आए
थे। अचानक कैसे हो गया समझ से परे है। उनकी पत्नी हनुमान मंदिर पर पूजा करने गई थी
उनके आने से पूर्व ही यह घटना घटित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है
इस संबंध में एस एच ओ अमित शर्मा का कहना है कि डिप्रेशन के चलते यह घटना घटित हुई है
पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है अन्य कार्रवाई चल रही है।
