अच्छे-अच्छों की खटिया खड़ी कर देगा OnePlus का नया फोन, चुपके से सामने आ गया डिज़ाइन और लॉन्च की तारीख भी…
OnePlus:वनप्लस जल्द अपने नए फोन वनप्लस नॉर्ड CE 3 लॉन्च करने के लिए
तैयार है. कंपनी अपने इस फोन को वनप्लस नॉर्ड CE2 5G के सक्सेसर के रूप में पेश करेगी.
कुछ दिन पहले फोन के कुछ फीचर्स और लाइव फोटो सामने आ गई है.
अब इस बीच नए धाकड़ फोन की रिलीज़ डेट और स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं.
इससे ये मालूम हुआ है कि कंपनी का फोन कई बड़ी कंपनियों के
स्मार्टफोन को बड़ी टक्कर दे सकता है. MySmartPrice की रिपोर्ट के
मुताबिक कंपनी के नॉर्ड CE 3 को जुलाई में पेश किया जाएगा.
टिप्सटर स्टीव हेमेर्स्टऑफर (Hemmerstoffer OneLeaks) ने अपने रिपोर्ट में बताया कि
वनप्लस CE के नए डिवाइस में 6.72 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा,
और ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. हालांकि
इससे पहले कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि फोन में IPS LCD स्क्रीन मिलेगी.
इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि वनप्लस नॉर्ड CE 3 में ऑक्टा-कोर
स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट मिलेगा. साथ ही इसमें स्टोरेज के तौर
पर 8जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी.
ट्रिपल कैमरा मिलने की उम्मीद
कैमरे के तौर पर रिपोर्ट में बताया गया है कि वनप्लस नॉर्ड CE3 में ट्रिपल रियर
कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMC890 प्राइमेरी सेंसर,
8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिलता है.
फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है,
जिसे डिस्प्ले के टॉप पर होल पंच कटआउट में दिया जाएगा.
पावर के लिए आने वाले फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है,
जो कि 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा.
आने वाले नॉर्ड CE 3 में कनेक्टिविटी के तौर पर डुअल-बैंड,
Wifi 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ और USB, Type-C पोर्ट मिलेगा.
Nord 3 की भी तैयारी
इसके अलावा ये भी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द नॉर्ड 3 फोन को
लॉन्च करेगी, जो कि नॉर्ड 2 के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा.
उम्मीग की जा रही है कि नॉर्ड 3 को जून से जुलाई के बीच में लॉन्च किया जा सकता है.
