कुशीनगर : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,चार अंतरप्रांतीय बदमाश गिरफ्तार
जनपद कुशीनगर जिले में गुरुवार की भोर में पटहेरवा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई,
जिसमें चार अंतरप्रांतीय बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों को
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से एक स्कार्पियो, एक पिस्टल, तीन तमंचे,
बोर, 16 कारतूस बरामद कर पुलिस आगे की करवाई में जुटी है। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे थे।
बृहस्पतिवार की भोर में करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस अपराधियों की सुराग में लगी थी।
इसी दौरान हाइवे पर स्थित मतलुक छापर गांव के सामने एक स्कार्पियो आती दिखी,
जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कार्पियो सवार पुलिस पर
फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी करवाई में चारों घायल हो गए।
बताया जाता है कि चारों के खिलाफ लूट, डकैती, गोवध निवारण सहित अन्य धाराओं के तहत
अलग-अलग राज्यों के थानों में दर्ज हैं। चारों इनामिया हैं। मुठभेड़ में घायल इकबाल कुरैशी निवासी कोशी थाना कोशी
कला जनपद मथुरा, खालिद अली निवासी आली थाना बहिन जनपद पलवल हरियाणा,एजाजुल हक हाल मुकाम कंधई
थाना राजनगर जनपद मधुबनी बिहार व स्थाई पता सुराली थाना पुनहाना जनपद मेवात हरियाणा व इकराम निवासी
तकिया वाली मस्जिद थाना विछोर जनपद नूह मेवात हरियाणा के बताए जाते हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया की अंतरप्रांतीय गिरोह के चार बदमाश मुठधेड़ में घायल हुए हैं।
इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी सहित अन्य गंभीर केस दर्ज हैं।
खालिद व एजाजुल हक 25 हजार इनाम घोषित है, जबकि इकराम पर 50 हजार का इनाम घोषित है।
