Stock market: लगातार गिरता ही जा रहा है इस की कंपनी का शेयर, ₹53 पर आ गया भाव,क्या पका भी दांव.. ?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Stock market: लगातार गिरता ही जा रहा है इस की कंपनी का शेयर, ₹53 पर आ गया भाव,क्या पका भी दांव.. ?

Stock market: गौतम अडानी समूह की कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें से एक कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज भी है।

सीमेंट कारोबार से जुड़ी इस कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस गिरावट की वजह से शेयर ने एक बार फिर से 52 हफ्ते के निचले स्तर को टच किया है। इस बार शेयर की कीमत 55 रुपये से भी कम हो गई है।

क्या है शेयर का परफॉर्मेंस

सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो बुधवार को यह 53.06 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

ट्रेडिंग के अंत में शेयर की कीमत 53.74 रुपये थी। यह शेयर में 1.36% की गिरावट को दिखाता है।

पिछले साल 21 फरवरी को शेयर 117 रुपये के हाई तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है।

बता दें कि इस साल शेयर डबल डिजिट में निगेटिव रिटर्न दे चुका है। तीन और छह महीने की अवधि में निगेटिव रिटर्न 40% तक का रहा है।

समूह की दूसरी कंपनियों में गिरावट

अडानी समूह की नौ कंपनियों के शेयरों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने एक संघीय न्यायाधीश को बताया कि कथित रिश्वतखोरी मामले में गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ अपनी शिकायत को आगे बढ़ाने के उसके प्रयास जारी हैं, जिसमें भारतीय अधिकारियों से सहायता के लिए अनुरोध भी शामिल है।

किस शेयर का क्या रहा हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 3.75 प्रतिशत, समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में 1.78 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 1.36 प्रतिशत, एसीसी में 0.93 प्रतिशत,

अडानी विल्मर में 0.90 प्रतिशत, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 0.81 प्रतिशत, अडानी पावर में 0.47 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स के शेयर में 0.28 प्रतिशत की गिरावट आई।

हालांकि, एनडीटीवी के शेयर में 1.35 प्रतिशत, अडानी टोटल गैस के शेयर में 0.54 प्रतिशत की तेजी आई।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related