PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जल्द,पहले चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है।
योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 19वीं किस्त 19 फरवरी 2025 को जारी की गई थी।
अब 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है, हालांकि अभी तक इसकी कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।
यह इस साल की दूसरी किस्त होगी, जो किसानों के खातों में जमा की जाएगी।
कैसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम?
किसान यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम योजना की लाभार्थी सूची में है या नहीं। इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- Farmers Corner सेक्शन: होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- Beneficiary List ऑप्शन: यहां Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जानकारी दर्ज करें: जिला, ब्लॉक, गांव आदि जैसी मांगी गई जानकारी भरें।
- रिपोर्ट प्राप्त करें: जानकारी को अच्छे से जांचने के बाद Get Report पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर लाभार्थी सूची दिखाई देगी।
किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें
किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे:
- आधार और मोबाइल लिंक: आधार नंबर और मोबाइल नंबर को योजना से लिंक करना अनिवार्य है। मोबाइल नंबर लिंक होने पर किस्त से जुड़ी जानकारी मैसेज के जरिए मिलती है।
- ई-केवाईसी: आधार के जरिए ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है।
- सही जानकारी: जमीन से जुड़ी गलत जानकारी दर्ज करने पर किस्त रुक सकती है।
महत्वपूर्ण सलाह
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपनी जानकारी और बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करते रहें ताकि किस्त समय पर उनके खाते में पहुंच सके।
अगर कोई समस्या हो, तो पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें।