म्यूचुअल फंड नियमों में सेबी का बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए नई योजना तैयार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

म्यूचुअल फंड नियमों में सेबी का बड़ा बदलाव,निवेशकों के लिए नई योजना तैयार

Mutual fund: म्यूचुअल फंड से जुड़े निवेशक हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) म्यूचुअल फंड नियमों की व्यापक समीक्षा कर रहा है ताकि उन्हें अधिक निवेशक-केंद्रित और उद्योग-अनुकूल बनाया जा सके।

सेबी के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने कहा- हम नियामक सहित सभी हितधारकों के लिए कारोबार को आसान बनाने के लिए म्यूचुअल फंड नियामक ढांचे की समीक्षा कर रहे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

हितधारकों ने कहा कि इस क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले मौजूदा नियम सबसे लंबे हैं और निवेशकों की उभरती जरूरतों और उद्योग के नवाचारों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए सरलीकरण की जरूरत है।

जल्द तैयार हो जाएगा ड्राफ्ट रूल

मनोज कुमार ने नए नियमों के लागू होने की कोई समयसीमा बताए बिना कहा कि प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही हम प्रतिक्रिया और परामर्श प्रक्रिया के लिए ड्राफ्ट रूल लेकर आएंगे।

कुमार ने भारत के प्रतिभूति बाजार को मजबूत करने के लिए सेबी के रणनीतिक खाके को रेखांकित किया, जिसमें म्यूचुअल फंड को समावेशी वित्तीय विकास और निवेशक संरक्षण को बढ़ावा देने में एक अहम स्तंभ के रूप में स्थापित किया गया है।

म्यूचुअल फंड में सलाहकार कार्यों को नियंत्रित करने वाले विनियमों पर एक परामर्श पत्र भी तैयार किया जा रहा है।

मनोज कुमार ने कहा कि सेबी के नेतृत्व में भारत में बड़े बाजार परिवर्तन हुए हैं। म्युचुअल फंड क्रांति के माध्यम से एक और बदलाव सामने आ रहा है।

मासिक एसआईपी कंट्रीब्यूशन कितने तक पहुंचा

मनोज कुमार ने बताया कि भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 72 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है और मासिक एसआईपी योगदान 28,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है,

हालांकि 140 करोड़ की आबादी में निवेशक आधार सिर्फ पांच करोड़ तक सीमित है। सेबी निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड को अधिक सहज बनाने के लिए योजना वर्गीकरण मानदंडों की भी सक्रिय रूप से समीक्षा कर रहा है,

साथ ही यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पेशकश ‘लेबल के अनुसार’ रहें, ताकि गलत बिक्री को रोका जा सके।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...