Molestation: छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने आरोपी के परिजन के उकसाने पर जहर खाकर की खुदकुशी
Molestation: बरेली में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने आरोपी के परिजन के उकसाने पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करमपुर चौधरी निवासी व्यक्ति ने बताया उनके बहनोई परिवार के साथ इसी गांव में रहते हैं।
गांव का हसन खां उनकी 17 वर्षीय भांजी को आएदिन परेशान करता था। रास्ते में रोककर वह बात करने का दबाव बनाता था।
इसको लेकर शुक्रवार को उनके बहनोई अपनी बेटी के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे।
वहां पर हसन खां ने उनके साथ अभद्रता की। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और यूपी 112 को फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को चौकी ले गई
किशोरी के मामा का कहना है कि पुलिस के जाने के बाद हसन खान की मां मुन्नी और भाई कादिर, सोनू व गोलू खां उनके बहनोई के घर पहुंचे।
आरोपी ने उनकी भांजी से कहा कि इतनी बदनामी हो गई है, वह जहर खाकर मर क्यों नहीं जाती।
मुन्नी ने उसे जहर देने की भी बात कही। इसके बाद उनकी भांजी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
मामले की जानकारी होने पर किशोरी के पिता और मामा घर पहुंचे। वे लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इस मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर थाना इज्जत नगर में हसन खां, मुन्नी और भाई कादिर, सोनू व गोलू खां के खिलाफ रिपोर्टदर्जकीगईहै।
एसपी सिटी, मानुष पारीक ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किशोरी के परिजन की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आत्महत्या को उकसाने में आरोपी के परिवार पर भी गाज गिर सकती है।
