Bride: सुहागरात पर दुल्हन ने मचाया बवाल,दूल्हे को दी जेल भिजवाने की धमकी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride: सुहागरात पर दुल्हन ने मचाया बवाल,दूल्हे को दी जेल भिजवाने की धमकी

Bride: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,

जहां सुहागरात के मौके पर दुल्हन  ने ऐसा बखेड़ा खड़ा किया कि दूल्हा परेशान हो उठा।

- Advertisement -
- Advertisement -

जहां एक युवक ने अपनी नई नवेली पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है।

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि इसी साल जनवरी 2025 में उसका निकाह हुआ था।

शादी की सभी रस्में खुशी-खुशी निभाई गईं, लेकिन सुहागरात की बारी आई तो दुल्हन का रवैया बदल गया।

युवक के मुताबिक, जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुआ, दुल्हन ने दो टूक कह दिया, “मुझे छूना मत, वरना मैं जहर खा लूंगी।” उसने यह भी हिदायत दी कि इस बात का जिक्र घरवालों से न किया जाए।

हैरान दूल्हा बेड से उतर गया और परेशान होकर अपना माथा पीटने लगा।

युवक ने आगे बताया कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी पत्नी ने उसे अपने पास नहीं आने दिया।

दबाव हुई थी शादी 

जब भी वह नजदीक जाने की कोशिश करता, दुल्हन धमकी देती कि वह किसी और की है और घरवालों के दबाव में शादी के लिए राजी हुई थी।

उसने कहा, “मुझे छोड़ दो, वरना इसकी जिम्मेदारी तुम लोग ही लोगे।” इतना ही नहीं, दुल्हन ने यह भी धमकाया कि अगर जोर-जबरदस्ती की गई

तो वह अपने पिता को बुलाकर छेड़खानी का झूठा केस दर्ज करा देगी और उसे जेल भिजवा देगी।

परेशान युवक ने जब इस बारे में घरवालों को बताया, तो उन्होंने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।

उल्टा उसने जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया। युवक ने कहा कि उसकी मां दिल की मरीज हैं और इस तनाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं।

थाने में कराई शिकायत दर्ज

आखिरकार, हारकर उसने अपनी पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है,

और लोग इस अनोखे मामले पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...