UP के इस City में 12वीं तक के Schools का बदला समय, DM ने जारी किया आदेश
Schools: दिन में अच्छी धूप निकलने के बाद भी तापमान में गिरावट जारी है। तेज हवाओं के चलते मौसम में अभी भी सर्दी का एहसास हो रहा है। जिसके चलते आगरा में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
DM के आदेश पर नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डीआईओएस ने बताया है कि डीएम के आदेश के मुताबिक 12 फरवरी से आगरा के सभी स्कूलों सुबह 10 बजे से तीन बजे तक संचालित होंगे।
यह भी पढ़ें :Schools:सरकारी में शिक्षकों-छात्रों को लेकर नया नियम, 7 जिलों में विरोध शुरू, महानिदेशक ने दी ये वार्निंग
ये आदेश आगरा के सभी स्कूलों पर जारी रहे। डीएम के आदेश को सख्ती से लागू कराया जाएगा। डीआईओ ने बताया कि डीएम भानुचंद गोस्वामी के निर्देश के बाद आगरा के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और सभी बोर्डों के विद्यालयों के खुलने का समय बदला गया है।
आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा 12 तक की सभी कक्षाएं अब सुबह 10 से तीन बजे तक संचालित की जाएंगी। प्रशासन के अगले आदेश तक ये समय सभी Schools पर लागू रहेगा।
धूप में चुभ रहीं ठंडी हवाएं, वायरल का खतरा बढ़ा
ताजनगरी में मौसम करवट बदल रहा है। ऐसे में लोगों को बड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। खिली धूप में भी ठंडी हवाएं शरीर में चुभ रही हैं। ये वायरल को न्योता है। जुकाम-खांसी बुखार सहित शरीर में भड़कन बन रही है।
यह भी पढ़ें :Seminary schoolsयूपी के मदरसों को लेकर योगी सरकार की नई तैयारी, अब करना होगा यह काम, खर्च भी खुद उठाना होगा
डॉक्टर एतियात बरने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 8.4 दर्ज किया है। आर्द्रता का स्तर भी 78 फीसदी है।
गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ था। तय समय पर धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास करा दिया। सर्द हवाएं शरीर में गलन का एहसास करा रहीं थीं। खुले में खड़े होकर धूप लेना भी मुश्किल हो रहा था।