Suicide: बेडरूम से गोली चलन की आई आवाज, व्यापारी ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Suicide: बेडरूम से गोली चलन की आई आवाज, व्यापारी ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Suicide:  उतर प्रदेश के आगरा में गुरुवार सुबह बेडरूम में व्यापारी ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसने गोली मारी है। एक दिन पहले यानी बुधवार को ही व्यापारी ने छोटे भाई को अपने इनकम टैक्स से संबंधित पूरी जानकारी दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

पिता के रिटर्न, अपने रिटर्न आदि के पूरे कागजात अपने छोटे भाई को दिखाए और समझाए थे।

घटना थाना एत्माउद्दौला के ट्रांस यमुना इलाके की है। ट्रांस यमुना इलाके के अतुल शिवहरे (40) FMCG बिजनेसमैन थे।

उनका तलाक हो चुका था। कुछ साल पहले ही दूसरी शादी की थी।

मां चाय बना रही थी तभी गोली मार ली

परिजनों के अनुसार- गुरुवार सुबह अतुल जिम गए। फिर नहाए और पूजा करने मंदिर गए।

वहां से लौटने के बाद मां से चाय बनाने के लिए कहा। मां चाय बना ही रही थी कि बेडरूम से गोली चलन की आवाज आई।

घर वाले भागकर पहुंचे तो बेड पर अतुल मृत पड़ा था। उसने कनपटी में गोली मारी थी।

पत्नी बाथरूम में और पिता पोर्च में थे

जिस समय अतुल ने खुद को गोली मारी, उनकी पत्नी बाथरूम में थी।

पिता घर के पोर्च में थे और भाई अपने कमरे में था। छोटा भाई मुरादाबाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है।

अतुल हर महीने उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए जाते थे।

वह महाकाल के बहुत बड़े भक्त थे। पूरे शरीर पर भोलेनाथ के टैटू बनवाए थे।

कोई और घटना ना हो जाए, इसलिए पिता ने रिवॉल्वर रख ली

आगरा शहर में शिवहरे समाज में युवाओं को जोड़ने का काम भी कर रहे थे। कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे।

वृद्ध आश्रम और गरीब बच्चों के लिए काम करते रहते थे। अतुल के पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर को उठाकर अलमारी में रख दिया था।

पुलिस के पूछताछ करने पर उन्होंने कहा- मैंने ही अलमारी में रिवॉल्वर रख दी थी कि कहीं कोई और घटना ना हो जाए।

घटना गुरुवार सुबह 6.40 बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...