Man-eating animals: आदमखोर जानवर का आतंक! रात में सोते हुए गांव के लोगों पर किया हमला,कई महिला-बच्चों को किया घायल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Man-eating animals: आदमखोर जानवर का आतंक! रात में सोते हुए गांव के लोगों पर किया हमला,कई महिला-बच्चों को किया घायल

Man-eating animals: यूपी के कई जिलों में बाघ, गुलदार, भेड़िए, सियार और तेदुंए जैसे जानवरों का आतंक मचा हुआ है।

कई इलाकों में जानवरों ने अब गाय-बकरी को छोड़कर इंसानों पर हमला किए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी बीच अब आगरा के पिनाहट में भी आदमखोर जानवर की दहशत फैल गई है। हालांकि ये जानवर क्या है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रात के अंधेरे में इस जानवर ने गांव वालों पर हमला किया और आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया।

इससे पहले की गांव वाले कुछ समझ पाते जानवर हमला करता गया और कई महिलाओं और बच्चों को चपेट में ले लिया।

आदमखोर जानवर का आतंक

मामला आगरा के पिनाहट ब्लॉक के पिढौरागांवकाहै। ग्रामीण इलाके में आदमखोर जानवर का आतंक मचा है।

जंगल से सटे गांव में लोगों पर जंगली जानवर ने हमला किया जिससे गांव वाले दहशत में आ गए हैं।

जंगली जानवर के हमले से आधा दर्जन गांव वाले घायल भी हो गए हैं जिसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

सभी को जंगली जानवर ने रात के अंधेरे में घायल किया है। आदमखोर जानवर ने रात में गांव वालों पर सोते समय हमला किया।

हमला होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। चीख सुनकर अन्य गांव वालों ने चिल्लाना शुरू किया तो जानवर भाग निकला।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

पिनाहत में आदमखोर जानवर की दहशत फैलने के बाद हमले की सूचना वन विभाग को भी दी गई।

सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच में जुट गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

डॉक्टरों ने घायलों के जख्मों की जांच की है। साथ ही वन विभाग की टीम गांव में पैरों के निशान और अन्य जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है

जिससे जानवर से जुड़ी जानकारी मिल सके। ग्रामीणों को भेड़िया होने की आशंका है।

वन विभाग का कहना है कि जानवर को पकड़ने की कवायद शुरू की जाएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...