makeup:सास ने बिना इजाजत मेकअप का किया इस्तेमाल तो बहू ने पति से मांग लिया तलाक, थाने पहुंचा बवाल
makeup: UP के आगरा में मेकअप पर बवाल मच गया है। बात तलाक तक जा पहुंची है। मामला थाने तक पहुंच गया है लेकिन पुलिस भी सास-बहू का झगड़ा सुलझा नहीं पा रही है।
बहू अपनी बिना इजाजत अपने क्रीम-पाउडर का इस्तेमाल करने को लेकर अपनी सास से बुरी तरह नाराज है।
यह भी पढ़ें :Makeup Tips: मेकअप को अच्छे से करना है Remove तो कुछ इस तरह करें इन 2 तेलों का इस्तेमाल
उसने यह भी आरोप लगाया है कि बिना इजाजत मेकअप का इस्तेमाल करने को लेकर सास से झगड़ा होने के बाद उसके पति ने उसे और उसकी बहन को घर से निकाल दिया।
ताजनगरी के मालपुरा क्षेत्र की रहने वाली दो बहनों की शादी आठ महीने पहले एक ही घर में दो भाइयों से हुई थी। तबसे सब कुछ ठीक ही चल रहा था लेकिन फिर एक दिन एक बहू को पता चला कि उसकी सास बिना इजाजत उसके मेकअप के सामान का इस्तेमाल करती हैं।
दरअसल, सास को भी सजने संवरने का शौक है। वह बहू का क्रीम पाउडर लगा लेती थीं। बहू को पता चला तो उसे यह बेहद नागवार लगा। उसने आपत्ति की और इस पर घर में झगड़ा होने लगा।
मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र में सास-बहू का समझौता कराना चाहा लेकिन बात नहीं बनी।
इस झगड़े में अब दोनों बहनों का घर टूटता नज़र आ रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में मामला न सुलझ पाने के चलते अब पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
सगी बहनों का ये मामला रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा था। बहनों ने काउंसलर को बताया कि पति शराब पीकर घर आते हैं। मारपीट करते हैं। वे सास की हरकतों से भी परेशान हैं। बड़ी बहन ने बताया कि सास की नजर उसके मेकअप बॉक्स पर रहती है।
चोरी छिपे क्रीम, पाउडर निकाल लेती हैं। उसने यह देखा तो उन्हें टोका। कहा कि मेकअप के ये सामान बहुत महंगे हैं। बाहर जाने पर ही इन्हें लगाया जाता है। घर की क्रीम और मेकअप अलग होता है।
सास को यह बात नागवार लगी। बहू के अनुसार सास ने उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई और बेटे से उसकी चुगली करने लगीं। पति ने भी अपनी मां का पक्ष लिया। नशे में उसके साथ अभद्रता की।
काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच सुलह के प्रयास किए गए। सास को भी समझाया गया। सगी बहनों ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। वे किसी भी सूरत में समझौते के लिए तैयार नहीं थीं।
यह भी पढ़ें :Water: सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें, शरीर की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
कहने लगीं कि अभी पति मान जाएंगे। घर पहुंचकर फिर पहले जैसा व्यवहार करेंगे। रोज-रोज की चिकचिक से अच्छा है कि रिश्ता ही टूट जाए।
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एसआई अपूर्वा चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग फेल होने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है।