Hobby: पत्नी के गुटका खा कर बुलेट चलाने के शौक से पति की जिन्दगी बनी नर्क,और…
Hobby: यूपी के आगरा में हर दिन पति-पत्नी के विवाद के नए-नए मामले परिवार परामर्श केंद्र में सामने आ रहे हैं। शनिवार को परिवार परामर्श में जो मामला सामने आया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
एक पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बुलेट चलाती है। गुटखा खाती है। पति ने कहा कि पत्नी की शौक मिजाजी ने उसकी जिंदगी नरक कर दी है।
पति चाहता है कि पत्नी बलेट बाइक चलाना और गुटखा खाना छोड़ दे, तब साथ रखेगा।
पत्नी ने साफ कह दिया है कि शादी से पहले भी बुलेट चलाती थी। गुटखा भी खाती थी। उसे यह बात पता थी अब क्यों छोड़ने का दबाव बना रहा है।
महिला जगदीशपुरा क्षेत्र की निवासी है। पति सदर क्षेत्र में रहता है। जूता कारीगर है। 2020 में शादी हुई थी। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी।
आरोप लगाया था कि पति साथ नहीं रखता। घर से निकाल दिया है। पिता ने शादी के बाद उसे एक प्लाट भी दिया। उस पर मकान बनवाया।
वह उस घर में रहती है। पति साथ रहने को तैयार नहीं है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्ष बुलाए गए थे। पति ने कहा कि वह जूता कारीगर है।
बुलेट बाइक का एवरेज बहुत कम है। पत्नी एक दिन में एक लीटर से अधिक पेट्रोल फूंक देती है। अपने पिता के घर से बुलेट ले आई थी।
दिनभर में 50 रुपये का गुटखा खा जाती है। उसने इसी बात का विरोध किया था। पत्नी चाहती है कि वह माता-पिता को छोड़कर उसके साथ अलग रहे।
वह इसके लिए तैयार नहीं है। पत्नी को गुटखा और बुलेट दोनों छोड़नी पड़ेगी। अगली तारीख पर दोनों पक्ष फिर बुलाए गए हैं। पत्नी गुटखा और बुलेट छोड़ने को तैयार नहीं था।
पति बोला जादूटोना करती है पत्नी
एक मामला जादू टोने के आरोप का भी आया। सदर क्षेत्र की लड़की की शादी डेढ़ साल पहले ट्रांसयमुना के युवक से हुई थी। पत्नी मायके गई थी।
वापस लौटी तो पति ने उसका पर्स खोलकर देखा। उसमें लौंग, सिंदूर आदि सामान निकला। उसका आरोप है कि पत्नी वश में करने के लिए जादूटोना करती है।
इस मामले में समझौता नहीं हो सका। अगली तारीख पर दोनों पक्ष बुलाए गए हैं।