Eye flu:सावधान! इस जिले में कोविड की तरह फैल रही ये बीमारी, इन इलाकों में अस्पतालों में लगी भीड़

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Eye flu:सावधान! इस जिले में कोविड की तरह फैल रही ये बीमारी, इन इलाकों में अस्पतालों में लगी भीड़

eye flu: ताजनगरी आगरा में आई फ्लू ठीक कोविड की तरह फैल रहा है। शहर से देहात तक हाल खराब है। सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा भीड़ है। एसएनएमसी, जिला अस्पताल और सीएचसी पर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विभाग में शुक्रवार को 186 मरीज आए। इसमें करीब 70 प्रतिशत फ्लू के मरीज थे। इनमें से 42 मरीजों को दोबारा आना पड़ा है।

देहात में भी कई ब्लाकों में फ्लू की मार

जबकि नए मरीजों की संख्या 144 थी। जिला अस्पताल में भी करीब 200 मरीज आए हैं। ऐसा तब है जब सप्ताह का अंत चल रहा है। आम तौर पर इन दिनों मरीजों की संख्या बेहद कम रह जाती है। लेकिन फ्लू के जोर मारने पर ओपीडी फुल चल रही हैं। देहात में भी कई ब्लाकों में फ्लू की मार है। इनमें फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, खंदौली और जगनेर में फ्लू तेजी से फैल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

त्वचा रोग भी तेजी से फैला

फ्लू के साथ त्वचा के रोगी भी बढ़े हैं। लाल-काले दाने, चकत्ते, पपड़ी और पसीने से होने वाली एलर्जी के सर्वाधिक मरीज हैं। बारिश और गंदे पानी से संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। एसएनएमसी में शुक्रवार को इसके 228 मरीज आए। स्वास्थ्य विभाग के शिविरों में भी सबसे ज्यादा त्वचा रोगी आ रहे हैं।

बजाजा कमेटी यहां बांट रही मुफ्त दवाइयां

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने आई फ्लू की दवा तैयार की है। दावा है कि यह बेहद कारगर है। दवा निशुल्क कमेटी के कार्यालय एमजी रोड और खालसा गली रावतपाड़ा पर उपलब्ध है। इसके अलावा ओमप्रकाश अग्रवाल (टोल बाबा) सुभाष बाजार, बंशीधर जैन साड़ी शोरूम बेलनगंज, यमुनेश वस्त्रत्तलय सदर बाजार, विनोद कुमार एंड कंपनी राजामंडी, रामनाथ अमरनाथ लोहामंडी, वार्ष्णेय क्लाथ स्टोर न्यू आगरा, मनोज क्लाथ स्टोर ताजगंज, साड़ी सागर राजपुर चुंगी, दीपशिखा वस्त्रत्तलय ट्रांस यमुना, सुख सागर बोदला दवा वितरण केंद्र बनाए हैं। जानकारी मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने दी।

फतेहाबाद में 250 को मिला इलाज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद ने शुक्रवार को भोलपुरा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कैंप लगाए। यहां 250 मरीजों का परीक्षण, इलाज और दवाएं दी गईं। अधीक्षक डा. यादवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में फ्लू तेजी से फैल रहा है। इसलिए गावों में शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों को सलाह भी दी जा रही है।

विभाग के चार शिविरों में आए 124 मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने देहात के चार स्थानों पर शिविर लगाए। इनमें कुल 124 मरीजों की जांच और इलाज किया गया। इनमें बुखार के 20, त्वचा रोग के 25, दस्त और डायरिया के चार, अन्य बीमारियों के 75 मरीजों को इलाज दिया गया। शिविर प्रभारी डा. सलोनी ने बताया कि सभी जगह त्वचा के मरीजों में बढ़ोत्तरी हुई है।

24 से अधिक गांवों में बड़ी संख्या में मरीज

बाह तहसील में भी आई फ्लू जोर पकड़ रहा है। पिनाहट ब्लॉक में हालात अधिक खराब हैं। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानिकपुरा, नगला भरी, कांकर, पिढौरा, भदरौली, रामपुर चंद्रसैनी, बलाई, रजौरा, राटौती, अरनोटा, बीधापुरा, सवोरा, खेरडांडा, सेरव, टोडा, सेहा, पापरी नागर पूठ, करकौली पुरा, रेहा, बरेंडा, पलोखरा, मेदीपुरा, विप्रावली, नगला दलेल, लड़ौआ पुरा सहित करीब दो दर्जन गांवों में बड़ी संख्या में आई फ्लू वायरस से पीड़ित मरीज हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...