Bride:सात फेरे लेने वाली दुल्हन और उसकी साली ने कर दिया ऐसा कांड,सच्चाई जानकर दूल्हे ने पकड़ लिया माथा.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride:सात फेरे लेने वाली दुल्हन और उसकी साली ने कर दिया ऐसा कांड,सच्चाई जानकर दूल्हे ने पकड़ लिया माथा..

Bride: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिन में शादी के सात फेरे लेने वाली दुल्हन और उसकी साली ने शाम को कांड कर दिया। एत्मादुद्दौला क्षेत्र में एक युवक की शादी हुई।

शाम को दुल्हन (Bride) की बहन विदाई के बहाने भागा ले गई। जानकारी पर दूल्हा हैरान रह गया। सच्चाई जानकर दूल्हे ने माथा पकड़ लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

दूल्हे के घरवालों ने पीछा करके शादी कराने वाले बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। 15 दिन पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात कराई।

उसने कहा कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। खर्चा करना पड़ेगा। लड़की वाले गरीब हैं। बुधवार को लड़की देखनी थी। सनी के परिवार वाले रामबाग स्थित एक मंदिर में आ गए।

युवती अपनी बहन और जीजा के साथ आई। बिचौलिया भी साथ था। लड़के वालों को लड़की पसंद आ गई। उन्होंने युवती को अंगूठी पहना दी।

पंडित को बुलाकर मंदिर में सात फेरे भी करा दिए। शाम को परिवार के लोग घर आ गए। तभी दुल्हन (Bride) की बहन ने घर जाने के लिए एक आटो बुलाया।

दुल्हन भी बहन को विदा करने के लिए आटो में बैठ गई। इस पर सनी को शक हो गया। वह परिवार के लोगों के साथ आटो के पीछे लग गए। रास्ते में रोक लिया।

बिचौलिया और दुल्हन (Bride) के जीजा को पकड़ लिया। दुल्हन और उसकी बहन भाग गए।

आरोप लगाया कि बिचौलिया शादी कराने के लिए 35 हजार रुपये ले चुका था।

वहीं दुल्हन को भी सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र पहनाए थे। उन्होंने उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Public hearing: पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा

Public hearing: पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, समस्याओं के...

Arrested:अवैध पटाखा भंडारण के मामले में 3 गिरफ्तार, 3 लाख रुपये के पटाखे बरामद

Arrested:अवैध पटाखा भंडारण के मामले में 3 गिरफ्तार, 3...

Death: तालाब बना मौत का कुआं,दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत

Death: तालाब बना मौत का कुआं,दो मासूम बच्चियों की...